Ticker

6/recent/ticker-posts

संभागीय सेनानी ने होमगार्ड लाइन उज्जैन का वार्षिक निरीक्षण किया

 संभागीय सेनानी ने होमगार्ड लाइन उज्जैन का वार्षिक निरीक्षण किया





 उज्जैन 23 नवम्बर। मंगलवार को डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड श्रीमती प्रीतिबाला सिंह ने जिला कार्यालय होमगार्ड का वार्षिक निरीक्षण किया। मंगलवार को सुबह लांस नायक द्वारा उन्हें 1-4 की सम्मान गार्ड से सलामी दी गई। इसके पश्चात डिवीजनल कमांडेंट ने परेड की रिपोर्ट देखी और निरीक्षण वाहन के माध्यम से परेड में लगे सात प्लाटूनों का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण उपरान्त परेड मार्च की कार्यवाही की गई।


 परेड समाप्ति के उपरान्त 150 जवानों का किट निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान प्लाटून कमांडर श्रीमती शीला चौधरी ने एसडीआरएफ प्लाटून का नेतृत्व किया। इस दौरान प्लाटून में प्लाटून कमांडर श्री पुष्पेंद्र त्यागी, सुश्री हेमलता पाटीदार, एएसआई श्री भेरूलाल सारेल एवं 140 जवान परेड में सम्मिलित रहे।


 परेड के पश्चात संभागीय सेनानी द्वारा सैनिकों का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जवानों की समस्याओं से अवगत होना और उनका समाधान करना था। समस्त मांगों को संभागीय सेनानी द्वारा गंभीरतापूर्वक सुना गया और जवानों को आश्वस्त किया गया कि मुख्यालय एवं प्रशासन स्तर पर शीघ्र-अतिशीघ्र समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।


क्रमांक 3604        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ