गरीब बंदियों की जुर्माना राशि लॉयन्स क्लब ने जमा की
उज्जैन:- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री एन.पी. सिंह के आदेशानुसार केंद्रीय जेल उज्जैन से ऐसे दंडित बंदियों की सूची मंगायी गयी थी जो गरीबी के कारण अपना जुर्माना जमा नहीं कर पा रहे थे और जुर्माना जमा न कर पाने के अभाव में सजा काट रहे थे। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ उज्जैन से ऐसे दो बंदी भाई आनंद एवं नानुराम पाये गये, जो जुर्माना जमा न करने के कारण सजा भुगत रहे थे। प्राधिकरण के सचिव श्री अरविंद कुमार जैन के द्वारा नगर की सामाजिक संस्था लॉयन्स क्लब उज्जैन गोल्ड से समन्वय करके उक्त दोनों बंदियों की जुर्माना राशि जेल में जाकर जमा की। उक्त धनराशि डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट लियो वेदिता सक्सेना ने स्वयं अपनी अल्प बचत से की। कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक केंद्रीय जेल श्रीमती उषा राज ने लियो वेदिता सक्सेना का सम्मान किया और उनके द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन लॉयन संजय सक्सेना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री योगेश व्यास, लॉयन्स क्लब श्रद्धा के अध्यक्ष लॉयन डेरेक विलियम्स एवं अन्य जेल कर्मचारीगण एवं बंदीजन उपस्थित रहे।
(अरविंद कुमार जैन
जिला न्यायाधीश/सचिव,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
उज्जैन (म.प्र.)
मो.नं.-8889575707
0 टिप्पणियाँ