कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने कंटेंटमेंट क्षेत्र का दौरा
कर कोरोना पॉजिटिव मरीजों से उनकी कुशलक्षेम पूछी। कलेक्टर ने आज जयसिंह पुरा में जाकर कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज उसके परिजनों से चर्चा कर कहा कि वह आइसोलेशन में रहने की हिदायत का पालन करें। घर में ही रहकर उपचार करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि मरीज बाहर घूमता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ