11200 किसानों ने कराया पंजीयन, रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय हेतु किसान पंजीयन 5 फरवरी से 5 मार्च तक किये जा रहे है
उज्जैन 15 फरवरी । उज्जैन जिले में 14 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये किसानों के 11200 पंजीयन किये जा चुके है। किसान निर्धारित पंजीयन समिति के 165 केन्द्र पर निःशुल्क एवं अनुमति प्राप्त एमपी ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर के कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं साइबर कैफे पर 50 रूपये प्रति पंजीयन देकर सशुल्क पंजीयन भी करा सकते है।
जिले में ऐसे 1250 कियोस्क सेंटर को अनुमति दी गई है ताकि किसान भाई अपने ग्राम में स्थित अनुमति प्रापत कियोस्क स्तर पर भी पंजीयन करा सके। कियोस्क केन्द्रों पर जिन किसानों का खसरा नम्बर आधार से लिंक है, उनका ही पंजीयन किया जा सकेगा एवं जिन का खसरा आधार से लिंक नहीं है, उनका पंजीयन निर्धारित सेवा सहकारी समिति/स्व-सहायता समूह/एफपीओ के केन्द्र पर हो सकेगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एमएल मारू ने बताया कि किसान पंजीयन के लिए किसान का आधार से लिंक मोबाईल पर ओटीपी प्राप्त होने पर पंजीयन किये जा रहे है। ओटीपी प्राप्त नही होने की दशा में किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन से पंजीयन हो सकेगा एवं पंजीयन के लिए किसान का मोबाईल नम्बर आधार से लिंक हो एवं किसान का बैंक खाता जिसमें उपार्जित गेहूं का भुगतान किया जाना है, वह आधार से लिंक होना आवश्यक है। इसके लिए किसान भाई बैंक में जाकर अपना बैंक खाता लिंक कराए एवं पोस्ट आफिस या आधार केन्द्र पर जाकर अपना मोबाईल नम्बर आधार से लिंक कराए।
क्रमांक 0439 एचएस शर्मा/जोशी
0 टिप्पणियाँ