नगरीय निकायों के मतदान सम्बन्धी प्रक्रिया और ईवीएम से सम्बन्धित जानकारी दी गई, नगरीय निकायों के विकास खण्ड के मास्टर ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
उज्जैन 16 जून। नगरीय निकायों के आम निर्वाचन का मतदान दो चरणों में सम्पन्न होगा। प्रथम चरण 6 जुलाई और द्वितीय चरण 13 जुलाई को प्रात: 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक सम्पन्न होगा। प्रथम चरण के मतदान की मतगणना निर्वाचन परिणामों की घोषणा रविवार 17 जुलाई को और द्वितीय चरण के मतदान की मतगणना और परिणामों की घोषणा सोमवार 18 जुलाई को प्रात: 9 बजे से होगी। विक्रम कीर्ति मन्दिर में नगरीय निकायों के विकास खण्ड के मास्टर ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण गुरूवार 16 जून को अपराह्न में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में प्रशिक्षार्थियों को नगरीय निकायों के मतदान सम्बन्धी प्रक्रिया एवं ईवीएम से सम्बन्धित जानकारी विस्तार से दी गई। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ.संदीप नाडकर्णी, डॉ.विजय सुखवानी, श्री डॉ.आरपी गुप्त एवं श्री मनोज हिंगे द्वारा दिया गया।
सर्वप्रथम विकास खण्ड के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देते हुए सहायक नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर डॉ.संदीप नाडकर्णी ने मतदान दलों की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी एवं मतदान के दिन क्या-क्या कार्यवाही की जाना है, इसकी विस्तृत जानकारी दी। डॉ.संदीप नाडकर्णी ने प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के साथ ही नगरीय निकायों के आम निर्वाचन भी सम्पन्न हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में नगरीय निकायों के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आज 16 जून को अलग से सम्पन्न हुआ। लगभग 70 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। नगरीय निकायों का मतदान ईवीएम से होगा। प्रशिक्षण में समस्त विकास खण्डों के मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।
क्रमांक 1558 उज्जैनिया/जोशी


0 टिप्पणियाँ