Ticker

6/recent/ticker-posts

मंत्री डॉ.यादव आज महाकालेश्वर से बोरेश्वर महादेव की यात्रा में शामिल होंगे

 मंत्री डॉ.यादव आज महाकालेश्वर से बोरेश्वर महादेव की यात्रा में शामिल होंगे



उज्जैन 27 फरवरी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव सोमवार 28 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे हरसिद्धि की पाल से निकाली जाने वाली महाकालेश्वर से बोरेश्वर महादेव की यात्रा में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि उक्त यात्रा विगत कई वर्षों से आयोजित की जा रही है। इस बार भी महाशिवरात्रि के पर्व पर उज्जैन के महाकालेश्वर से बोरेश्वर महादेव तक भव्य यात्रा निकाली जायेगी। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु और धर्मपरायण जनता शामिल होगी। महाशिवरात्रि पर्व पर दीपोत्सव कार्यक्रम होने के कारण यह यात्रा महाशिवरात्रि के एक दिन पहले निकाली जा रही है। मंत्री डॉ.यादव ने शहर की धर्मपरायण जनता से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और यात्रा का लाभ लें।


क्रमांक 0553               अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ