Ticker

6/recent/ticker-posts

महाशिवरात्रि पर दोपहर में भस्म आरती हुई

 महाशिवरात्रि पर दोपहर में भस्म आरती हुई





उज्जैन 02 मार्च। महाशिवरात्रि पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस बार भी दोपहर में 12 बजे से 2 बजे के बीच भस्म आरती का आयोजन किया गया। इसके पूर्व प्रात: 6 बजे सेहरा आरती हुई व प्रात: 11 बजे से सेहरा उतारना प्रारम्भ किया गया। दोपहर की भस्म आरती में महन्त श्री विनीत गिरी, प्रदीप पुजारी सहित अन्य पुजारियों द्वारा विधि-विधान से भस्म आरती की गई। दोपहर की भस्म आरती में पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने भी भाग लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, एडीएम श्री संतोष टैगोर आदि व्यवस्थाओं के निरीक्षण में लगे रहे।


क्रमांक 0582            एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ