20 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण होगा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने स्थल निरीक्षण किया
उज्जैन 27 अप्रैल। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कलेक्टर श्री आशीष सिंह आदि अधिकारियों के साथ देवास रोड स्थित शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय परिसर में 20 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य के लिये सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अवगत कराया कि ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य के लिये प्रस्तावित अगले माह के प्रथम सप्ताह में भारत सरकार के केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य में भूमि पूजन सम्पन्न होगा। ऑडिटोरियम, गेस्ट रूम, क्षेत्रीय कार्यालय एवं प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जायेगा। स्थल निरीक्षण के दौरान श्री विवेक जोशी, श्री संजय अग्रवाल, श्री जगदीश पांचाल, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त अपर संचालक श्री आरसी जाटवा, साइंस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ.अर्पण भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
क्रमांक 1180 उज्जैनिया/जोशी


0 टिप्पणियाँ