नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह आज उज्जैन आयेंगे
उज्जैन 27 अप्रैल। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह 28 अप्रैल को उज्जैन आयेंगे। मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह 28 अप्रैल को प्रात: 11 बजे भोपाल से उज्जैन के लिये प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2 बजे उनका आगमन उज्जैन में होगा। श्री सिंह भगवान महाकाल के दर्शन एवं पूजन-अर्चन करने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक महाकाल परिसर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 3.30 बजे से सायं 4 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह सायं 4 बजे से सायं 5.30 बजे तक त्रिवेणी संग्रहालय में नगर पालिका, स्मार्ट सिटी, विकास प्राधिकरण, मप्र गृह निर्माण मण्डल एवं टीएनसीपी विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। मंत्री श्री सिंह सायं 5.30 बजे उज्जैन से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक 1178 रश्मि देशमुख/जोशी

0 टिप्पणियाँ