Ticker

6/recent/ticker-posts

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने निर्माण कार्यों का अवलोकन किया

 उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने निर्माण कार्यों का अवलोकन किया





उज्जैन 27 अप्रैल। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुधवार 27 अप्रैल को दोपहर में स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत महाकाल मन्दिर के समीप कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने सर्वप्रथम श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकाल का दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने मन्दिर के समीप चल रहे निर्माण कार्यों एवं कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर श्री जगदीश पांचाल, श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री गणेश धाकड़ आदि उपस्थित थे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मन्दिर के महन्त श्री विनीत गिरी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


क्रमांक 1159              उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ