गेहूं उपार्जन की तिथि बढ़ाई गई अब तक 31 मई तक होगा उपार्जन
उज्जैन 14 मई . समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा तिथि बढ़ाने की घोषणा की गई है . अब गेहूं का उपार्जन 31 मई तक होगा .जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एम एल मारु ने जानकारी देते बताया कि पूर्व में उपार्जन की तिथि 10 मई निर्धारित थी . राज्य शासन के निर्देशानुसार 31 मई तक गेहूं का उपार्जन होगा.

0 टिप्पणियाँ