अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन
उज्जैन 19 मई। संचालनालय पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय उज्जैन में ‘‘शिव पुत्र कार्तिकेय’’ पर छायाचित्रों की प्रदर्शनी 19 से 25 मई तक के लिये लगाई गई है।
छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ उज्जैन के पूर्व निदेशक एवं मप्र पुरातत्व विभाग के उप संचालक (सेनि) डॉ.प्रकाशेन्द्र माथुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय उज्जैन संग्रहाध्यक्ष डॉ.डीपी पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक, विद्यार्थीगण, दर्शक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिव पुत्र कार्तिकेय के छायाचित्रों की प्रदर्शनी की जानकारी डॉ.डीपी पाण्डेय द्वारा दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि इस प्रदर्शनी में 2 री शती ई. से लेकर 20 वी शती ई. तक की प्रतिमाओं के छायाचित्र प्रदर्शित है, जिनमें प्रस्तर, टेराकोटा, हाथी दांत, धातु एवं ताम्रमुद्राओं पर अंकित कार्तिकेय विविध मुद्राओं में शिल्पांकित है, जिनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक, उत्तराखण्ड, दिल्ली, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, आंध्रप्रदेश के अलावा इंग्लैण्ड, बर्लिन, जर्मनी, वियतनाम, अमेरिका, सिंगापुर इत्यादि स्थानों के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिये निःशुल्क है। यह प्रदर्शनी प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
क्रमांक 1371 एचएस शर्मा/जोशी

0 टिप्पणियाँ