Ticker

6/recent/ticker-posts

भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को बाल एवं बालिका सुधार ग्रह में प्रवेश कराया गया

 भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को बाल एवं बालिका सुधार ग्रह में प्रवेश कराया गया



उज्जैन एक मई। सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री साबिर अहमद सिद्दीकी द्वारा जानकारी दी गई कि विगत 29 अप्रैल को महिला एवं बाल विकास की आईसीपीएस टीम विशेष किशोर पुलिस इकाई, चाईल्ड लाईन एवं महाकाल थाना उज्जैन की संयुक्त टीम द्वारा महाकाल मंदिर क्षेत्र एवं फ्रीगंज क्षेत्र में बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान किया गया।


    जिस दौरान महाकाल मंदिर क्षेत्र के बाहर 05 बच्चों को तिलक लगाते हुए एवं फ्रीगंज में शिव मंदिर के पास एक बालिका भिक्षावृत्ति करती हुए पाई गई थी। बालक/बालिकाओं को उज्जैन बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर बाल गृह एवं बालिका गृह में प्रवेश कराया गया। उक्त अभियान के दौरान महिला एवं बाल विकास से श्रीमती अमृता सोनी संरक्षण अधिकारी, श्रीमती मृणाल भिलाला काउंसलर, चाइल्ड लाईन से सुश्री नेहा, श्री उदित परिहार सदस्य, विशेष किशोर पुलिस इकाई से श्री सतीश शर्मा सहायक उपनिरीक्षक, श्री मंशारामजी हेडकांसटेबल, श्री अवधेश गौर आरक्षक एवं थाना महाकाल, थाना माधवनगर की टीम उपस्थित थे।


क्रमांक 1214​             अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ