Ticker

6/recent/ticker-posts

लाड़ली उत्सव" कार्यक्रम के अंतर्गत उज्जैन संभाग की लाड़लियां वाघा बॉर्डर के लिए रवाना हुई, विधायक श्री जैन ने सम्मान कर विदा किया

 "लाड़ली उत्सव" कार्यक्रम के अंतर्गत उज्जैन संभाग की लाड़लियां वाघा बॉर्डर के लिए रवाना हुई, विधायक श्री जैन ने सम्मान कर विदा किया




उज्जैन एक मई। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री साबिर अहमद सिद्दीकी द्वारा जानकारी दी गई कि रविवार को "लाड़ली उत्सव" कार्यक्रम के अंतर्गत उज्जैन जिले से 3 और उज्जैन संभाग से कुल 25 लाड़लियां प्रातः 11 रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 से दाहोद इंटरसिटी एक्सप्रेस से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की "मां तुझे प्रणाम" योजना के अंतर्गत वाघा बॉर्डर हुसैनीवाला पंजाब के भ्रमण के लिए रवाना हुई।


    इस अवसर पर उज्जैन उत्तर के विधायक श्री पारस जैन और पूर्व महापौर श्रीमती मीना जोनवाल द्वारा बालिकाओं के उत्साहवर्धन के लिए रेलवे स्टेशन पर उनका सम्मान कर उन्हें विदा किया गया।


क्रमांक 1213​             अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ