Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रपति आज उज्जैन आयेंगे, वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों पर रिहर्सल की

 राष्ट्रपति आज उज्जैन आयेंगे, वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों पर रिहर्सल की




      उज्जैन 28 मई। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद रविवार 29 मई को उज्जैन आयेंगे। राष्ट्रपति के विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों ने रिहर्सल कर सम्बन्धित ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। रिहर्सल के दौरान संभागायुक्त श्री संदीप यादव, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, डीआईजी श्री अनिल कुशवाह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, एडीएम श्री संतोष टैगोर, एएसपी श्री आकाश भूरिया, डॉ.इन्द्रजीत बाकलवार एवं अन्य जिलों से आये वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। वरिष्ठ अधिकारियों ने हेलीपेड, सर्किट हाऊस, कालिदास परिसर स्थित संकुल, महाकाल मन्दिर पर पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये तथा कार्यक्रम की रिहर्सल की।


क्रमांक 1467                                                                उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ