Ticker

6/recent/ticker-posts

विकास खण्ड घट्टिया के पंचायत निर्वाचन हेतु रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

 विकास खण्ड घट्टिया के पंचायत निर्वाचन हेतु रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त



 उज्जैन 28 मई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सिंह ने विकास खण्ड घट्टिया के लिये पंचायत आम निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये हैं। कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में संशोधित आदेश जारी कर दिया है। 


जारी आदेश के तहत घट्टिया विकास खण्ड की सम्पूर्ण जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के पद हेतु रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार श्रीमती देवकुंवर सोलंकी को नियुक्त किया है। इनके सहयोग के लिये नायब तहसीलदार श्री रामलाल मुनिया को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा नाम निर्देशन प्राप्त करने का स्थान तहसील कार्यालय घट्टिया रहेगा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री हीरेंद्र मालवीय ग्राम पंचायत भवन रूई, श्री विशाल जाटवा ग्राम पंचायत भवन सोड़ंग, श्री विकास यादव ग्राम पंचायत भवन अंबोदिया, श्री पवन मालवीय ग्राम पंचायत भवन जैथल, श्री प्रदीप लोधी ग्राम पंचायत भवन पानबिहार, श्री निराले शेख ग्राम पंचायत भवन घट्टिया, श्री राकेश नगरगड़े ग्राम पंचायत भवन बिछडोद खालसा में सरपंच एवं पंच पद के लिये नाम निर्देशन प्राप्त करेंगे। कलेक्टर ने दो अधिकारियों को रिजर्व में रखा है। समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सौंपे गये पंचायत क्षेत्रों में आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुसार नाम निर्देशन प्राप्त करेंगे।


क्रमांक 1461              उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ