नगरीय निकायों के नाम निर्देशन की प्रक्रिया 11 जून से प्रारम्भ होगी, प्रशिक्षण आज होगा
उज्जैन 09 जून। स्थानीय निर्वाचन के नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय निकायों में नाम निर्देशन की प्रक्रिया 11 जून से प्रारम्भ होगी। इससे सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार 10 जून को शाम 5.30 बजे बृहस्पति भवन में आयोजित होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्बन्धित सभी समस्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
क्रमांक 1579 उज्जैनिया/जोशी

0 टिप्पणियाँ