Ticker

6/recent/ticker-posts

मंगलनाथ एवं अंगारेश्वर मन्दिर समिति को मई माह में कुल 7 लाख 5 हजार की आय हुई

 मंगलनाथ एवं अंगारेश्वर मन्दिर समिति को मई माह में कुल 7 लाख 5 हजार की आय हुई



 उज्जैन 02 जून। मई माह में मंगलनाथ मन्दिर एवं अंगारेश्वर मन्दिर में मन्दिर समिति को कुल 7 लाख 5 हजार रुपये की आय हुई है। मंगलनाथ मन्दिर में मई माह में कुल 950 व्यक्तियों द्वारा भात पूजन एवं अन्य पूजन किया गया। इससे एक लाख 75 हजार 500 रुपये की आय मन्दिर को हुई। इसी तरह अंगारेश्वर महादेव मन्दिर पर 3526 व्यक्तियों द्वारा भात पूजन किया गया। इससे मन्दिर को कुल 5 लाख 30 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। श्री मंगलनाथ मन्दिर समिति के प्रशासक श्री केके पाठक द्वारा यह जानकारी दी गई।


क्रमांक 1510            एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ