Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक निधि से 11 कार्य स्वीकृत


उज्जैन 20 मार्च। नागदा-खाचरौद विधायक श्री दिलीपसिंह गुर्जर द्वारा विधायक निधि से विभिन्न 11 ग्रामों में शव विश्राम स्थल निर्माण हेतु दो लाख 20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से स्वीकृत किये गये प्रत्येक ग्राम में 20-20 हजार रुपये व्यय किये जायेंगे। जिन ग्रामों में मुक्तिधाम हेतु शव विश्रान्ति स्थल निर्मित किया जायेगा, उनमें भीकमपुर, पचलासी, उमरना, नावटिया, गिदवानिया, झिरमिरा, मटलावदी, रिंगनिया, नरेड़ीपाता, दुपड़ावदा और खेड़ावदा शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ