.घोंसला जगोटी ।नागदा को जिला घोषित किए जाने के बाद जगोटी सेक्टर के ङेङ दर्जन से अधिक गांवो के जनप्रतिनिधियो व पंचायत प्रतिनिधियो ने विरोध के स्वर मुखर किए है, जगोटी सेक्टर के चालीस से अधिक गांवो के लोगो को उज्जैन जिला मुख्यालय जाने हेतु मात्र तीस किलोमीटर जाना पड़ता है जबकि नागदा जिला मुख्यालय जाने हेतु अब साठ से सत्तर किमी का सफर तय करना होगा ऐसे मे हजारो लोगो को समय व धन की बर्बादी करनी होगी । जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनंत शर्मा के अनुसार जगोटी सेक्टर के ङेङ दर्जन से अधिक गांवो के लोगो को महिदपुर तहसील मुख्यालय पर जाने हेतु पच्चीस किमी जाना पड़ता है जबकि घटिया तहसील मुख्यालय सिर्फ छः किमी दूर है ऐसे मे दस पंचायतो को घटिया तहसील मे शामिल करने हेतु सैक्टर के जनप्रतिनिधियो का प्रतिनिधि मंडल जिलाधीश शंशाक मिश्र से मिलकर हस्तक्षेप का आग्रह करेंगे । महिदपुर ब्लाक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमसिह महूङी , जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रजनीश तिवारी, रणछोङ पटेल, रामसिंह काका चौधरी, रवि बोङाना, मुन्ने खान पठान, मोहन हेङा, ङूगंरसिह पटेल, मनोहर पांचाल, धनसिह पटेल, बालूसिह पटेल, किशनसिह हिगोनिया, भंवरलाल मालीखेङी अनोखीलाल शर्मा बैलाखेङा आजाद शाह, जीवन सिंह खुरचनिया, आदि ने जगोटी सेक्टर के गांवो को नागदा जिले मे शामिल किए जाने को अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि राजनीतिक हालात सुधरते ही इस समस्या को लेकर दस पंचायतो के लोगो के साथ मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर हस्तक्षेप का आग्रह करेंगे । कृषक गोपाल सिंह पटेल, भगवान सिह बरखेङीबाजार, अभिभाषक गोकुल पटेल, प्रकाश मालवीय, हाकमसिह आजंना राहुल पटेल आदि ने भी जगोटी सेक्टर के चालीस ग्रामो को घटिया तहसील मुख्यालय से जोड़ने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा ।
नागु वर्मा उज्जैन घोंसला
8817298143

0 टिप्पणियाँ