लगातार दूसरे दिन घरों में दुबके रहे लोग
सुरेश डाबी ,एसके न्यूज़ नेटवर्क उज्जैन- 9111283602
घोंसला -जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन प्रशासन द्वारा किया गया लॉक डाउन पर घोंसला नगर समेत आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में भी सन्नाटा पसरा रहा l लोग घरों से बाहर नहीं निकले l केवल जरूरत के सामान जैसे सब्जी एवं मेडिकल पर दवाई खरीदने के लिए ही निकले l इसके अलावा राघवी थाना पुलिस प्रशासन भी लगातार गश्त करते हुए लोगों को घर के अंदर रहने की समझाइश देते नजर आए l राघवी थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान एवं राघवी थाना सहायक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह अलावे ने बताया कि जनता कर्फ्यू के बाद लगाए गए लॉग डाउन का सभी लोगों द्वारा स्वेच्छा से पालन किया जा रहा है l हालांकि लॉक डाउन को कोई तोड़ता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही भी की जाएगी l इधर सोमवार पशु हाट बाजार भी ऐतिहासिक रूप से पहली बार पूर्णतः प्रतिबंधित रहा l उल्लेखनीय है कि सोमवार को लगने वाले पशु हाट बाजार में हजारों की तादाद में व्यापारी खरीदी बिक्री करने आते हैं l एहतियातन प्रशासन पहले ही कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए पूर्णता अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा चुका है l वही जिले की सीमा सील होने से इंदौर कोटाा हाईवे पर इक्का-दुक्का वाहनों के अलावा पूरी तरीके से सन्नाटा छाया रहा l
फोटो - लॉक डाउन से सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा l

0 टिप्पणियाँ