Ticker

6/recent/ticker-posts

घोंसला : लॉक डाउन में घूमते दिखे लोग ,पुलिस ने ठप्पा लगाकर हिदायत दी


लॉक डाउन में घूमते दिखे लोग ,पुलिस ने ठप्पा लगाकर हिदायत दी 

सुरेश डाबी एस के न्यूज़ नेटवर्क उज्जैन
9111283602

घोंसला- मंगलवार को लॉक डाउन के दूसरे दिन कुछ लोग घरों से बाहर घूमते नजर आए l राघवी थाना पुलिस प्रशासन द्वारा बाहर घूमने वाले लोगों को चेतावनी देकर एवं उनके हाथ पर मोहर लगाकर हिदायत दी गई है l थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि इस सब के बावजूद अगर कोई व्यक्ति लॉक डाउन में घूमता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद जिला प्रशासन ने 23 मार्च से 25 मार्च तक लॉक डाउन घोषित  किया था थे लेकिन मंगलवार को घोंसला नगर में सुबह कई दुकानें भी खुल गई जिनमें कुछ होटले भी शामिल रही l जिन्हें पुलिस द्वारा बंद करवाई गई l
राघवी थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि दूध डेयरी सुबह 6:00 से 9:00 एवं दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक खुली रहेगी l  वही सब्जी एवं फल फ्रूट की दुकान सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक खुली रहेगी एसडीएम गौरव बैनल ने बताया कि किराना दुकान सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक खुली रहेगी l इस बीच अगर कोई व्यापारी दुकान खोलने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक रूप से कार्यवाही की जावेगी l

फोटो-1. चौराहे पर घूमने वालों को हिदायत देते राघवी थाना प्रभारीl
2. बाहर घूमने वाले लोगों को ठप्पा लगाया l
3  मैं समाज का दुश्मन नाम से पोस्टर चस्पा कर लोगों को हिदायत दी जा रही है l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ