Ticker

6/recent/ticker-posts

उज्जैन में कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन अलर्ट, घर में ही रहे सुरक्षित रहे - राघवी टीआई शंकर सिंह चौहान

उज्जैन में कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन अलर्ट,
घर में ही रहे सुरक्षित रहे - राघवी टीआई शंकर सिंह चौहान

सुरेश डाबी एस के न्यूज़ घोंसला उज्जैन
9111283602

घोंसला - उज्जैन में कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन और सख्त हो चुका है बुधवार को घोंसला नगर में भी राघवी थाना पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को समझाइश देते हुए देखा गया वही कुछ किराना दुकान  सुबह 7:00 बजे से ही खुल गई थी पुलिस द्वारा उन्हें समझाइश देकर बंद करवाई गई जो 11:00 बजे पुनः चालू हुई l वही किराना दुकान खुलते ही लोगोंं द्वारा सामान खरीदने की जल्दबाजी में दुकानों पर काफी भीड़़ एकत्र हो रही है जिससेेेे सोशल  डिस्टेंसइन नहीं हो पा रही है जो अभी भी प्रशासन के लिए एक चुनौती मानी जाा रही l

हाट बाजार में पसरा सन्नाटा-
    अमूमन यह पहला ही मामला है जब बुधवार को हाट बाजार में एक भी दुकान नहीं लगी उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की भव्यता देखते हुए प्रशासन पहले ही साप्ताहिक हाट बाजारों सोमवार पशु हाट बाजार एवं बुधवार जनरल हाट बाजार को अनिश्चितकालीन निरस्त कर चुका है जिससे पूरे हाट बाजार में सन्नाटा पसरा रहा l

दिनभर घूमती रही पीसीआर वैन-
     उज्जैन में कोरोनावायरस का मरीज मिलने से प्रशासन अलर्ट पर है राघवी थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को पीसीआर वेन के माध्यम से लोगों को घरों में ही रहने की अपील की गई है वहीं सड़क पर घूमने वाले लोगों को हिदायत देकर छोड़ा जा रहा है l राघवी थाना सहायक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह अलावे ने बताया कि उज्जैन में कोरोनावायरस का मरीज मिलने से राघवी थाना पुलिस प्रशासन भी पूरी तरीके से चौकस है चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगरानी कर रही है और नगर की सीमा में बाहर से आने वाले लोगों को जांच करने के बाद ही प्रवेश दे रही है l


फोटो-  सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ