Ticker

6/recent/ticker-posts

घोंसला: प्रशासन का सख्त रवैया ,बेवजह सड़क पर घूमने वाले लोगों की आई कमी

घोंसला: प्रशासन का सख्त रवैया ,बेवजह सड़क पर घूमने वाले लोगों की आई कमी 

घोंसला - कुछ दुकानों पर ही गोल घेरा बनाकर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जा रहा है l

सुरेश डाबी, एसके न्यूज़ घोंसला उज्जैन 
9111283602

घोंसला- गुरुवार को घोसला नगर में प्रशासन का सख्त रवैया नजर आया जिसकी वजह से सड़कों पर भीड़ नजर नहीं आई l उल्लेखनीय है कि लगातार तीन-चार दिनों से पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ रही थी l बावजूद इसके कुछ लोग घरों में बैठने से कतरा रहे थे और थोड़ी थोड़ी देर में सड़कों पर घूमने आ जाते थे l लेकिन गुरुवार को सड़कें पूरी तरीके से सुनसान रही l राघवी थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि प्रशासन लगातार जनता से अपील कर रहा है कि लॉक डाउन का पालन करें l घर में ही रहे जरूरी सामान खरीदने के लिए एक घर से एक व्यक्ति ही निकले l

किराना दुकानों पर लग रही भीड़-
   नगर की इक्का-दुक्का दुकानों को अगर छोड़ दे तो किसी भी किराना की दुकान पर सोशल डिस्टेंस नजर नहीं आ रहा है l अभी भी किराना दुकानों पर सामान खरीदने की होड़ में जबरदस्त भीड़ नजर आ रही है l प्रशासन को चाहिए कि समस्त दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए अनिवार्य कदम उठाने को कहे l


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ