भयंकर आंधी से गेहूं की फसल में भारी नुकसान
विधायक बहादुर सिंह चौहान बोले अविलंब राहत राशि दिलाई जाएगी
सुरेश डाबी एस के न्यूज़ घोंसला उज्जैन
9111283602
घोंसला -गुरुवार शाम 7:00 बजे घोंसला समेत आसपास के दर्जनों गांव में भयंकर आंधी तूफान ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया l ग्राम टुकराल के नैन सिंह परिहार ने बताया कि जबरदस्त तूफान की वजह से लोग सहम गए हैं l बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं जिससे गेहूं की फसल में 50 से 60 परसेंट तक नुकसान की संभावना है l कहीं पेड़ टूट कर गिर गए हैं दर्जनों मकानों के चद्दर तक उड़ गए ग्रामीणों के अनुसार तूफान का इतना भयानक रूप था कि टुकराल में लोगों द्वारा मंदिर पर आरती शुरू कर दी गई l इधर हवा की वजह से घोंसला समेत आसपास केे ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं देर तक विद्युत सप्लाई भी बंद हो चुकी है l
घोंसला -अभी-अभी जिस तरीके से महिदपुर विधानसभा अंतर्गत घोंसला क्षेत्र से जुड़े जिन गांव में ओलावृष्टि से फसलें तबाह हुई है उस संबंध में क्षेत्रीय विधायक बहादुर सिंह चौहान ने बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि ओलावृष्टि से जिन जिन किसानों की फसलों का , मकानों का आदि जो नुकसान हुआ है राजस्व विभाग के द्वारा सर्वे करवाकर भू राजस्व संहिता 64 के प्रावधानों के अंतर्गत अविलंब राहत राशि दिलाई जाएगी l
घोंसला ग्राम ठुकराल सरपंच गणेश नागराज ने बताया कि करीब 5 मिनट तक नींबू के आकार के ओले गिरे जिससे फसलें पूरी तरीके से तबाह होने की कगार पर है

0 टिप्पणियाँ