Ticker

6/recent/ticker-posts

मदरसे में बच्चों को खाद्यान सामग्री वितरित की

मदरसे में बच्चों को खाद्यान सामग्री वितरित की

तराना :-  मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त , हिंदी , अंग्रेज़ी , पर्यावरण , उर्दू विषय की शिक्षा देने वाला नगर का एकमात्र मदरसा फैज़ुल उलूम क़ाज़ी चोक तराना में संचालित है लॉक डाउन में शासन द्वारा मध्यान भोजन हेतु विद्यार्थियों को गेंहू एवं चावल वितरित हेतु प्राप्त हुए थे मदरसा संरक्षक शहर काजी सफीउल्लाह साहब ने गेहूं की सफाई करवा कर , गेंहू पिसवाकर आटा एवं चावल की पेकिंग कर सभी बच्चों को वितरित की खाद्यान्न सामग्री वितरित करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया साथ ही सेनेटाइजर का भी बच्चों को उपयोग कराया क़ाज़ी साहब ने बच्चों को सामग्री वितरित करते समय विद्यार्थियों को सफाई एवं सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व एवं जानकारी दी उक्त समय अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नन्ने खाँ भी उपस्तिथ थे यह जानकारी प्रधानाध्यापक शेख सुहैल ने दी


तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ