Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया, खरीदी केन्द्र पर बारदाना एवं सिलाई मशीन उपलब्ध नहीं कराने पर जिला विपणन अधिकारी का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये

कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया, खरीदी केन्द्र पर बारदाना एवं सिलाई मशीन उपलब्ध नहीं कराने पर जिला विपणन अधिकारी का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये
उज्जैन 08 मई। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बड़नगर की आमला सोसायटी के लिये मौलाना के पास पार्श्वनाथ वेयर हाऊस में स्थापित किये गये गेहूं खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था के प्रबंधकों तथा सचिवों से चर्चा की तथा खरीदी के लिये किसानों की लम्बी लाईन लगने का कारण पूछा। किसानों ने यहां बताया कि वे सुबह से खड़े हैं और तुलाई बन्द पड़ी है। कलेक्टर को संस्था प्रबंधक द्वारा बताया गया कि बारदाना सिलने की मशीन खराब हो गई एवं बारदाना की कमी आ गई है, इस कारण से खरीदी रूकी हुई है। साथ ही सोसायटी के सचिव ने बताया कि एकसाथ दुगुने मैसेज करने के कारण किसानों की संख्या खरीदी केन्द्र पर अचानक बढ़ गई है।
कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र से ही जिला आपूर्ति अधिकारी को फोन लगाकर जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिये कि खरीदी केन्द्र पर बारदाना की आपूर्ति में लापरवाही करने व परिवहन का कार्य ठीक से नहीं करने के कारण जिला विपणन अधिकारी श्री राकेश हेड़ाऊ को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी करते हुए सात दिन का वेतन काटकर शासकीय खजाने में जमा करवाया जाये। साथ ही उन्होंने कल से दुगुने मैसेज न करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री दिलीप कापसे, एसडीएम श्रीमती एकता जायसवाल भी मौजूद थीं।
Image may contain: one or more people, people standing and outdoor

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ