Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले मे कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु राज्य स्तर से आई टीम ने किया निरीक्षण


उज्जैन 08 मई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनुसूया गवली सिन्हा ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए जिले में राज्य स्तर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल द्वारा गठित तकनीकी टीम में शामिल प्रो.रजनीश जोशी जनरल मेडिसीन एण्ड चेयरपर्सन एआईआईएमएस भोपाल, डॉ.जे.पी.शर्मा असिसटेंट प्रोफेसर एआईआईएमएस भोपाल, डॉ.निरेन्द्र राय एडिशनल प्रोफेसर एआईआईएमएस भोपाल, डॉ.मयंक दीक्षित डिप्टी सुपरिटेंडेंट एआईआईएमएस भोपाल व श्रीमती मुदिता आर. शर्मा असिसटेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट एनेस्थ द्वारा शुक्रवार 8 मई को जिले का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।
राज्य स्तरीय टीम द्वारा जिला उज्जैन में कोविड-19 हेतु चिन्हांकित सिविल अस्पताल माधव नगर, आर.डी.गार्डी मेडिकल कॉलेज एवं जिले में स्थापित क्वारेन्टाईन सेंटर, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र मक्सी रोड़ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। टीम के साथ सीएमएचओ डॉ.गवली, नोडल अधिकारी डॉ.एच.पी.सोनानिया व सिविल सर्जन डॉ.पी.एन.वर्मा, प्रभारी सिविल अस्पताल माधव नगर डॉ.भोजराज शर्मा भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ