पुलिस कर रही कोरोना जैसी घातक बीमारी में भी लगातार योद्धाओं जैसा काम
( हरवर्ग के लोग कर रहे हें इन योद्धाओं को दिल से सलाम )
....सैय्यद नियामत अली की कलम से....
तराना :- कोरोना महामारी को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग , सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस भी एक योद्धा की तरह मैदान में डटी है अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना पुलिस 12 से 16 घंटे बिना रेस्ट ड्यूटी दे रही है वहीं पुलिस विभाग का एक एक जवान कोरोना की लड़ाई में पीछे नहीं हैं सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगों को सख्ती के साथ वापस भेजने की बात हो या फिर किसी जरूरतमंद परिवारों तक खाने-पीने का सामान की व्यवस्था करना , ऐसे हालात में पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है कोरोना के संक्रमण से दूसरों को बचाने के लिए पुलिस के सामने खुद को बचाना भी चुनौती से कम नहीं है इन हालात में भी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहै है व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लॉकडाउन का पालन करवाने वाली पुलिस को कोरोना के खिलाफ असली योद्धा भी करार दिया जा रहा है इन पुलिस कर्मियों को कई बार खाना भी नसीब नहीं होता बावजूद उनके जज्बे में किसी तरह की कमी नहीं है इन पुलिस कर्मियों को हर एक समाज भी सलाम कर रहा है आम तौर पर लोगों पर डंडे चटकाने के लिए जाने जानेवाली पुलिस का कोरोना जैसी वैश्विक आपदा के समय एक नया चेहरा देखने को मिल रहा है आमतौर पर हर समय पुलिस का काम जनसेवा करना है ताकि लोग सुरक्षित रहें लेकिन कोरोना महामारी पूरी दुनिया में फैली है जिससे जिम्मेवारी बढ़ गई है लोग एक दूसरे से संक्रमित न हो इसके लिए कार्य किया जा रहा है पहले की बजाय अब ज्यादा घंटों तक पुलिस वालों को ड्यूटी करनी पड़ती है लेकिन इसे लेकर उन्हें किसी भी तरह की शिकायत नहीं है क्योंकि कोरोना से जंग में देश प्रदेश को जिताने के लिए वह इससे भी ज्यादा समय तक ड्यूटी करने को तैयार हैं वहीं तराना विधानसभा के तराना थाना , कायथा थाना , माकड़ौन थाना , रूपाखेड़ी चौकी , पाट चौकी के ये योद्धा कोरोना की इस जंग में एसडीओपी रविन्द्र बोयट , माकड़ौन डीएसपी यशस्वी शिंदे , तराना थाना प्रभारी अशोक शर्मा , कायथा थाना प्रभारी दौलतराम जोगावत , माकड़ौन थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में लगातार अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे है हमारे संवाददाता सैय्यद नियामत अली ने जब कुछ पुलिस कर्मियों से कोरोना में लगातार ड्यूटी देने के इस विषय पर चर्चा की तो इन सभी पुलिस जवानों का एक ही जवाब था की परिवार के लिए जीने को तो जिंदगी पड़ी है अभी सिर्फ देश की सेवा करना है और देशवासियों की सेवा करना है ईश्वर यह मौका बार बार नही देता और हम इस मौके को किसी भी तरह हाथ से नही जाने देना चाहते है इस विकट परिस्थिति में हम आमजन के बीच पुलिस की एक अच्छी छवि की अमिट छाप छोड़ना चाहते कि देश प्रदेश और हमारे तराना विधानसभा की जनता पुलिस की इस सेवा को जीवन भर याद रखें
तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

0 टिप्पणियाँ