Ticker

6/recent/ticker-posts

एसडीओपी श्री बोयट एवं थाना प्रभारी श्री शर्मा लॉक डाउन में देर रात में भी लगातार कर रहै है पेट्रोलिंग

एसडीओपी श्री बोयट एवं थाना प्रभारी श्री शर्मा लॉक डाउन में देर रात में भी लगातार कर रहै है पेट्रोलिंग

तराना :- कोरोना जैसी घातक बीमारी में पुलिस द्वारा तराना नगर में जन सहयोग एवं पत्रकार साथियों के साथ व सामाजिक संस्था एवं व्यापारियों व आमजन के सहयोग  से अभी तक व्यवस्थित लॉक डाउन चल रहा है यह बात थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही उन्होंने कहा कि आप सभी तराना नगरवासी अगर आगे भी इसी तरह सहयोग करते रहे तो निश्चित ही हम कोरोना से जंग जीत जायेंगे श्री अशोक शर्मा ने आगे बताया कि माकड़ोन , कायथा , तराना नगर में व्यापारी बंधुओं के साथ आमजन का सहयोग हमें मिल रहा है वहीं हमारे पुलिस जवान कई दिनों से घर नहीं गए हैं ऐसा हमारा ही विभाग नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद का विभाग एवं अन्य विभाग भी इस कोरोना की जंग में मुस्तेदी से खड़ा हुआ है इसी कारण तराना नगर के साथ पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में सब सुरक्षित हैं क्योंकि लाकडाउन का पालन पूर्ण तरीके से किया जा रहा है वहीं थाना प्राभारी श्री अशोक शर्मा की कार्यप्रणाली ओर कार्यकुशलता की तराना नगर में चारों ओर भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ