पिछले चौबीस घंटे में उज्जैन जिले में औसत 10 मिमी वर्षा दर्ज
उज्जैन 14 जून। कलेक्टर कार्यालय भूअभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में उज्जैन जिले में औसत 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें उज्जैन तहसील में 11, घट्टिया में 15, खाचरौद में 5, नागदा में एक, बड़नगर में 17, महिदपुर में 14 और तराना तहसील में 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। एक जून से लेकर अभी तक उज्जैन जिले में औसत 49.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

0 टिप्पणियाँ