Ticker

6/recent/ticker-posts

दुर्घटना में मृतक के परिवार तथा घायलों को एक लाख 72 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर

दुर्घटना में मृतक के परिवार तथा घायलों को एक लाख 72 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर

उज्जैन 14 जून। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने उज्जैन जिले के विभिन्न स्थलों पर अलग-अलग दुर्घटना में मृतक के परिजनों तथा घायलों को एक लाख 72 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में स्वीकृति आदेश जारी कर दिये हैं। स्वीकृत की गई राशि सम्बन्धितों के बैंक खातों में जमा करा दी गई है।
दुर्घटना में गंभीर घायल होने से कैलाश पिता धन्नालाल एवं उनका पुत्र श्रवण प्रजापत को पृथक-पृथक 7500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। अज्ञात वाहन दुर्घटना में मृतक संदीप पिता बाबूलाल के वैध वारिस बाबूलाल पिता रामकरण को 15 हजार रुपये, योगेश पिता सूरज गोंदिया के वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल होने से 7500 रुपये, मृतक रवि पिता राजू के वैध वारिस श्रीमती रीना को 15 हजार रुपये, रवि पिता सुरेश को 7500 रुपये, अजय पिता दिनेश तंवर को 7500 रुपये, मृतक श्रीमती सईदाबानो के वैध वारिस मो.अय्यूब को 15 हजार रुपये, मृतक आकाश कुमावत के वैध वारिस श्रीमती ममता कुमावत को 15 हजार रुपये, शिवांगी पिता देवेन्द्र दुबे को 7500 रुपये, सड़क दुर्घटना में मृतक शंकरलाल के वैध वारिस उनके पत्नी श्रीमती सुगनबाई को 15 हजार रुपये, वाहन दुर्घटना में मृतक विक्रम पिता मोतीराम एवं उनकी पत्नी श्रीमती भूलीबाई के वैध वारिस उनके पुत्र लालू को पृथक-पृथक 15-15 हजार रुपये एवं वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल होने से राकेश पिता बन्नालाल को 7500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ