Ticker

6/recent/ticker-posts

ज्ञानोदय विद्यालय में 11वी कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित


उज्जैन 25 जून। शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय देवास रोड नागझिरी लालपुर के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सामान्य वर्ग के बीपीएल कार्डधारी इच्छुक छात्र-छात्राओं हेतु शिक्षा सत्र 2020-21 में कक्षा 11वी में प्रवेश हेतु परीक्षा 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे ज्ञानोदय विद्यालय उज्जैन में आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने हेतु आवेदन-पत्र भरने की अन्तिम तिथि 12 जुलाई है। आवेदन स्केन कर ईमेल आईडी pavujjn@gmail.com पर भेजना होंगे। प्रवेश हेतु पात्रता उन्हीं विद्यार्थी की होगी जिन्होंने प्रवेश कक्षा के पूर्व कक्षा प्रथम श्रेणी अथवा ‘बी’ ग्रेड से उत्तीर्ण की हो। विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में प्राचार्य शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय लालपुर नागझिरी उज्जैन से प्राप्त की जा सकती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ