उज्जैन 25 जून। उज्जैन जिले के नागदा निवासी भंवरसिंह पिता किशोरसिंह की गत वर्ष 8 सितम्बर को ग्राम डाबरी मुख्य सड़क नागदा इंगोरिया मार्ग पर वाहन दुर्घटना में मृत्यु होने पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने मृतक के वैध वारिस उनकी पत्नी श्रीमती श्यामाकुंवर को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर ने उक्त स्वीकृत राशि उनके वैध वारिस श्रीमती श्यामाकुंवर के बैंक खाते में अन्तरित कर दी है।

0 टिप्पणियाँ