Ticker

6/recent/ticker-posts

15 जून से उज्जैन शहर के सभी धार्मिक स्थल खोलने की चर्चा निराधार, केवल महाकालेश्वर मंदिर, फ्रीगंज स्थित गुरुद्वारा, जामा मस्जिद , मदीना मस्जिद एवं कैथोलिक चर्च ही खुले रहेंगे

15 जून से उज्जैन शहर के सभी धार्मिक स्थल खोलने की चर्चा निराधार, केवल महाकालेश्वर मंदिर, फ्रीगंज स्थित गुरुद्वारा, जामा मस्जिद , मदीना मस्जिद एवं कैथोलिक चर्च ही खुले रहेंगे
उज्जैन 14 जून। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि 15 जून से उज्जैन शहर में सभी धार्मिक स्थल खोले जाने की चर्चा एवम सूचना निराधार है ।जिला प्रशासन द्वारा इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है ।उन्होंने कहा है कि 7 जून को जारी आदेश के अनुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर ,फ्रीगंज स्थित गुरुद्वारा, कैथोलिक चर्च , जमामस्जिद , मदीना मस्जिद के अलावा अन्य कोई धार्मिक स्थल नहीं खोले जाएंगे। कलेक्टर ने कहा है कि इस तरह की अफवाहों पर आमजन ध्यान न दे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ