“मैं भी कोरोना वॉलेंटियर”
ग्राम आलमपुर उड़ाना और रूपाहेड़ा में दवाईयों का वितरण
उज्जैन 06 मई। मप्र जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक द्वारा जानकारी दी गई कि मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान के अन्तर्गत पायलट प्रोजेक्ट कार्य योजना अनुसार ग्राम आलमपुर उड़ाना विकास खण्ड उज्जैन और रूपाहेड़ा विकास खण्ड बड़नगर में सर्वे उपरान्त सर्दी, खांसी एवं बुखार के प्रथम लक्षण पाये जाने वाले परिवार/व्यक्तियों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रमाणित दवाईयों का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि मप्र जनअभियान परिषद द्वारा मैं कोरोना वॉलेंटियर के तहत निरन्तर जिले में जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।
क्रमांक 1457 एचएस शर्मा/जोशी


0 टिप्पणियाँ