Ticker

6/recent/ticker-posts

34 व्यक्तियों पर मास्क नहीं पहनने के कारण तथा 24 दुकानों एवं ठेलों पर कुल19 हजार 300 रु का स्पॉट फाइन

34 व्यक्तियों पर मास्क नहीं पहनने के कारण तथा 24 दुकानों एवं ठेलों पर कुल19 हजार 300 रु का स्पॉट फाइन
उज्जैन 14 जून। कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन में ढील देते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह ने उज्जैन शहर में दुकानों को खोलने के लिए दाएं एवं बांए ओर की दुकानों के खोलने के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए। इसी तरह से जिले में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। शहर में ठेलों को चलाएमान रखने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने पर स्पोट र्फाइन करने के लिए कोरोना स्क्वाड गठित की गई है। आज 14 जून को उक्त टीम द्वारा 34 व्यक्तियों पर मास्क नहीं पहनने पर बात फाइन लगाया गया ।इसी तरह दुकानों को नियमानुसार नहीं खोलने एवं ठेलों को एक स्थान पर खड़े रखने के कारण भी 24 स्पॉट फ़ाईन किये गए। आज कुल 58 स्पोट र्फाइन किए गए एवं मौके पर ही19300 रु की राशि वसूली गई।
जिन संस्थानों पर आज कार्रवाई की गई उनमें लक्ष्मी बेकरी पर 15 सो रुपए, सिद्धिविनायक ट्रेड सेंटर पर 1000 रु, वासवानी प्लाजा पर 1800 रुपए, महाकाल वाणिज्य की दुकान पर 1100 रु , नानाखेड़ा की फुटकर दुकान पर 1100 , चार ठेलों पर चलाएं मान नहीं रहने पर 1200 रुपए तथा भैरवगढ़ ,वसंत विहार की दुकानों पर एक एक हजार रुपये का फाइन किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ