Ticker

6/recent/ticker-posts

समस्त प्रकार के मत्स्याखेट, मत्स्य परिवहन एवं मत्स्य क्रय-विक्रय पर 16 जून से प्रतिबंध


उज्जैन 10 जून। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आगामी 16 जून से 15 अगस्त तक वर्षा ऋतु के मद्देनजर उज्जैन जिले में समस्त प्रकार के मत्स्याखेट, मत्स्य परिवहन एवं क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है। अत: जिले के समस्त सम्बन्धित पंजीकृत सहकारी संस्था, मछुआ स्वसहायता समूह, मछुआ समूह, व्यक्तिगत पट्टाधारक व्यक्तियों और नागरिकों को सूचित किया जाता है कि वे इस अवधि में किसी भी प्रकार से उक्त गतिविधियां न करें और न ही इन कार्यों में सहयोग दें। नियमों के उल्लंघनकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ