पिछले चौबीस घंटे में उज्जैन जिले में 3.4 मिमी वर्षा दर्ज
उज्जैन 12 जून। कलेक्टर कार्यालय भूअभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में उज्जैन जिले में औसत 3.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें घट्टिया तहसील में 4, खाचरौद में 9, नागदा में 6, बड़नगर में एक और महिदपुर तहसील में 4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। एक जून से लेकर अभी तक उज्जैन जिले में औसत 31.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें सर्वाधिक वर्षा एक जून से लेकर अभी तक तराना तहसील में 84 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

0 टिप्पणियाँ