Ticker

6/recent/ticker-posts

हजरत कचहरी वाले बाबा कमेटी एवं मोटर एशोसिएशन के राजू बाबा ने किया कोरोना योद्धाओं का स्वागत

हजरत कचहरी वाले बाबा कमेटी  एवं मोटर एशोसिएशन के राजू बाबा ने किया कोरोना योद्धाओं का स्वागत



तराना :- बस स्टैंड के समीप हजरत कचहरी वाले बाबा के आस्ताने पर कोरोना योद्धा तराना अनुविभागीय अधिकारी गोविंद दुबे , एसडीओपी रविंद्र बोयट , थाना प्रभारी अशोक शर्मा , तहसीलदार सोनम भगत एवं पुलिसकर्मियों का स्वागत शाल श्रीफल एवं सांफ़ा बांधकर किया गया वहीं थाना प्रभारी अशोक  शर्मा का स्थानांतरण इंगोरिया थाने होने पर उनकी कर्मठ सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए उनका भी भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी ने अपने उदबोधन में कहा थाना प्रभारी शर्मा के स्थानांतरण हो जाने से हम सब लोग व्यथित हैं परंतु यह सरकार का एक क्रम है स्थानांतरण होता ही रहता है लेकिन इनकी सेवाओं को मैं और आप सब लोग याद रखेंगे इन्होंने बहुत ही जिम्मेदारी से काम किया है यहा से ये जब जा रहे हैं कोरोना मुक्त तराना छोड़कर जा रहे हैं हमें आगे सावधानी बनाए रखना है और संभल कर रहना है स्वागत मोटर एशोसिएशन के राजू बाबा की अगुवाई में किया गया इस दोराम छोटू भाई भानेज , नवाब भाई , अबरार भाई , वहीद जीजा , शेख यासीन , शेख जफर पदु मिस्त्री , रजाक कंडक्टर , भय्यू कंडक्टर , वसीम , नवाब , बब्लू भाई , टीपू कुरैशी , बब्बर बाबा , सिद्दीक भाई , मोहसिन बाबा सहित अन्य लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सुनील गाइड ने किया कार्यक्रम में पत्रकार किशन जोशी , अशोक वक्त , सैयद नियामत अली , नरेंद्र बिड़ला का स्वागत भी उपस्थितजनों द्वारा किया गया

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ