Ticker

6/recent/ticker-posts

पीटीएस से एक व्यक्ति पूर्णत: स्वस्थ होकर अपने घर गया, नोडल अधिकारी श्री अत्येंद्रसिंह गुर्जर एवं चिकित्सकों द्वारा शुभकामनाएं दी गई


उज्जैन 10 जून। बुधवार को मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से एक व्यक्ति कोरोना से पूर्ण रूप से ठीक होकर अपने घर गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री अत्येंद्रसिंह गुर्जर एवं डॉ.एएस तोमर ने उन्हें शुभकामनाएं दी। श्री गुर्जर ने ठीक होकर घर जा रहे व्यक्ति से पीटीएस में इलाज के दौरान उन्हें मिली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा पूछा कि यहां कोई परेशानी तो नहीं हुई। डॉ.एएस तोमर द्वारा व्यक्ति को एक हफ्ते तक क्वारेंटाईन रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गई।
इस दौरान पीटीएस में डॉ.अनीता भिलवार, डॉ.एसके अखंड, डॉ.महेन्द्रसिंह यादव, डॉ.रोहन कांठेड़, डॉ.हिमांशु पण्ड्या, डॉ.इशानसिंह राठौर, डॉ.वसीम खान, डॉ.अनमोल जैन, डॉ.रोहित पराते, डॉ.अरविंद भटनागर, डॉ.विपट, डॉ.कपिल चौहान, डॉ.सुखदेव, डॉ.दीपक विश्वकर्मा, डॉ.विजय कुमार पांचाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के श्री गौतम अधिकारी व श्री मनोज त्रिवेदी, श्री खेमराज चौहान, श्री हेमेंद्रसिंह राठौर, स्वास्थ्यकर्मी सर्वश्री सुनील सूर्यवंशी, एम्बरोज जॉर्ज, अमित यादव, सावन कंडारे, अरविंद सेठिया, दिलीप राठौर, पंकज तोमर, ब्रजमोहन, सुमेर चौहान व सुश्री चन्दा गरूड़, वाहन चालक महेश पांचाल और ऑपरेटर राजू नारंग, सफाईकर्मी सर्वश्री वचन, सौरभ, मुस्तफा, योगेश गोस्वामी, हीरालाल, विनोद, लोकेश तंबोली, दीपक, राहुल, लखन, आकाश, भूरा व सुश्री फातिमा मौजूद थे।
Image may contain: one or more people, people standing, shoes and outdoor

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ