दोपहिया वाहन से कर रहा था शराब तस्करी
उज्जैन पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं जिसके पालन में ग्रामीण क्षेत्र के थाना घटिया के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह के द्वारा चेकिंग की कार्रवाई करवाने पर घटिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है ।
चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर गिरफ्तार हुआ है जो सीमावर्ती जिले आगर से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर उज्जैन में लाता था और उज्जैन के बस्ती वाले एरिया में ऊंचे दामों में बेचता था गिरफ्तार आरोपी आरोपी का नाम सोनू उर्फ टिब्बा जो जयसिंह पुरा थाना महाकाल का रहने वाला है ।चेकिंग करने पर अपने दोपहिया वाहन स्कूटी से आगर से लगभग 300 क्वाटर देसी शराब ला रहा था चेकिंग करने पर वाहन व शराब के पकड़ा गया ।जिस पर थाना घटिया में अपराध क्रमांक 277/20 धारा 34 (2) का पंजीबद्ध किया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी घटिया श्री एम एल मीणा एएसआई प्रेम सिंह यादव , विक्रम सिंह राठौर व आर कमल, अरविंद, प्रदीप व महेंद्र पुलिस टीम मे सम्मिलित थे।

0 टिप्पणियाँ