उज्जैन 09 जून। कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन हेतु ऑपरेशन गाईड लाइन में दिये गये निर्देश अनुसार जिला जल एवं स्वच्छता मिशन का पुनर्गठन किया गया है। इसके उपाध्यक्ष सीईओ जिला पंचायत होंगे। इसके अलावा संभागीय वन अधिकारी, आईटीडीपी जिलों के परियोजना निदेशक, जिला चिकित्सा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी और महाप्रबंधक परियोजना क्रियान्वयन इकाई मप्र जल निगम इसके सदस्य होंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री इसके सदस्य सचिव होंगे।

0 टिप्पणियाँ