मास्क नहीं पहनने पर 168 लोगों पर ₹ 26700 का जुर्माना लगाया गया, सोशल डिस्टेंसिंग नहीं करने पर 10 दुकानों से 42000 रु वसूले गए, कुल 68700 का स्पॉट फाइन किया गया
उज्जैन 14 जुलाई। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह के निर्देश पर कोरोना स्क्वाड द्वारा उज्जैन शहर एवम अन्य स्थानों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 168 व्यक्तियों से मास्क नही पहनने के कारण ₹ 26700 का जुर्माना वसूला गया है ।इसी तरह सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने पर 10 दुकानों पर 42000 रु का जुर्माना लगाया गया है । उक्त जानकारी एडीएम श्रीमति विदिशा मुखर्जी ने दी ।

0 टिप्पणियाँ