Ticker

6/recent/ticker-posts

भीम आर्मी के सहयोग से हुई लाइनमैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज ( 22 तारीख को करंट की चपेट में आए कर्मचारी की मौत का मामला )

भीम आर्मी के सहयोग से हुई लाइनमैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
( 22 तारीख को करंट की चपेट में आए कर्मचारी की मौत का मामला )


घटिया :- रणछोड़ पिता रामाजी नामक विद्युत मंडल में कार्यरत मजदूर विगत 22 तारीख को काम के दौरान करंट की चपेट में आने से घायल हो गया जिसका गुपचुप उपचार विद्युत मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी करवा रहे थे जिसकी मंगलवार तड़के मृत्यु हो गई अरविंदो अस्पताल इंदौर में सामाजिक कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान के द्वारा एवं सामाजिक जन  जिला प्रमुख अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा घायल की जांच की मांग की गई मगर विद्युत मंडल बिठिया के कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र रावत द्वारा सामाजिक जिलाध्यक्ष से भी अभद्रता पूर्वक व्यवहार कर कहा गया कि हम आपको किसी भी प्रकार की कार्रवाई की जानकारी नहीं देंगे आप कौन होते हो और दुत्कार कर सामाजिक लोगों को भगा दिया जिस पर सामाजिक जन द्वारा घटिया अनुविभागीय अधिकारी गोविंद दुबे को ज्ञापन सौंप मामले की स्पष्ट जांच की मांग की गई मगर जब तक जांच होती उसके पहले ही रणछोड़ इस भौतिक जगत को छोड़ गया कुछ सामाजिक कार्यकर्ता एवं सामाजिक लोग पुलिस थाना घटिया में एफआआर दर्ज करवाने पहुंचे मगर थाना प्रभारी के द्वारा स्पष्ट इंकार कर दिया गया उसके उपरांत क्षेत्रीय विधायक रामलाल मालवीय द्वारा भी निवेदन किया गया मगर थाना प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की उसी के बाद सामाजिक लोगों ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी फिर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील आस्ते , उपाध्याय दुलेसिंह सूर्यवंशी एवं जिला अध्यक्ष नरेंद्र दड़िया पुलिस थाना घटिया पर आकर प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाना प्रभारी से मांग कि काफी देर मशक्कत करने के बाद थाना प्रभारी ने धारा 304-A  में अपराध पंजीबद्ध किया धारा  304-ए में एफआईआर दर्ज की जिस पर मृत मजदूर को सरकार की ओर से सहायता मिले और  दोषीयो पर उचित कार्रवाई की मांग की गई है इसी क्रम में चंद्रवंशी बागरी समाज के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने पुलिस थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा सुपरवाइजर के द्वारा की गई अभद्रता करने पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई

Sk न्यूज तराना से
सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ