सुरेश डाबी एसके न्यूज़ जिला उज्जैन- 9111283602 उज्जैन- जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया की उपस्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए भारत सरकार की
महत्वपूर्ण योजना NADCP के अंतर्गत एफएमडी सीपी प्रोग्राम की शुरुआत गांव बामोरा से
की गई । उपसंचालक पशुपालन द्वारा बताया गया कि एन ए डी सी पी के अंतर्गत जिले के
सभी गांव में एफएमडी सीपी कार्यक्रम चलाया जाएगा। उपसंचालक पशुपालन डॉ एच
•व्ही•त्रिवेदी के आदेशानुसार सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी के सी चौहान, सत्यनारायण पाटीदार, दिलीप मेहता डाबरी एवं कमल पटेल गो सेवक द्वारा गांव
में पशुओं का टीकाकरण निशुल्क किया गया । उनकी प्रविष्टि इनाफ एप में इंद्राज की गई
। पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य कार्ड मैं प्रविष्टि इंद्राज कर सौंपा गया ।
0 टिप्पणियाँ