Ticker

6/recent/ticker-posts

एक शाला एक परिसर की नीति से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं का भविष्य अंधकार में ( शासन प्रशासन अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें शासन का यह कैसा आदेश छात्राओं के साथ पड़ेंगे छात्र )

एक शाला एक परिसर की नीति से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं का भविष्य अंधकार में
( शासन प्रशासन अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें शासन का यह कैसा आदेश छात्राओं के साथ पड़ेंगे छात्र )
   
तराना/माकडौन :- राज्य शासन एक ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी ओर स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी कन्याओं के लिए प्रारंभ किए गए विद्यालयों को बालकों के विद्यालय में एकिकृत कर रहे हैं स्कूल शिक्षा विभाग के एक परिसर एक शाला अंतर्गत माकडौन के बालक उमावि एवं कन्या उमावि माकडौन को एक ही शाला में मर्ज कर रही है शासन ने माकडौन को तहसील का दर्जा दिया है माकडौन के सभी विद्यालय एक ही मैदान में स्थित है माकडौन के जनप्रतिनिधियों के 10 वर्षो के अथक प्रयासों के पश्चात 2008 में कन्या हाईस्कूल प्रदान किया गया था उसको उन्नयन करके कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परिवर्तित किया गया है कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वर्तमान में 546 छात्राएं अध्यनरत है एवं छात्राओं के लिए प्रथक विद्यालय भवन भी निर्मित किए गए है विद्यालय में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की सैकड़ों छात्राएं अध्ययन करने आती है विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी सर्वश्रेष्ठ रहता है प्राचार्य सहित 21 शिक्षकों के पद स्वीकृत है स्कूल शिक्षा विभाग की एक परिसर एक योजना अंतर्गत परिसर के विद्यालयों को मर्ज करके एक ही शाला मे संचालित करके अन्य विद्यालयों को देने वाले व्यय को बचाना है शासन के अधिकारी पैसे बचाने के नाम पर छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं माकडौन में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को रविंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकडौन के छात्रों के साथ अध्ययन करना पड़ेगा छात्राओं के छात्रों के साथ अध्ययन करने पर अनेक पालक छात्राओं को विद्यालय में पढ़ाना बंद कर देंगे छात्राओं को पढ़ाने के लिए स्वीकृत 21 शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे जो माकडौन के शैक्षणिक स्तर को कमजोर करेगा

माकडौन में वर्तमान में रविंद्र उमावि  एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकडौन एक ही मैदान में प्रथक प्रथक भवन में संचालित है इसी मैदान पर बालक मावी कन्या मावि एवं बालक एवं कन्या प्रावि संचालित है इस योजना अंतर्गत रविंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालक मावि एवं बालक प्रावि को एकीकृत किया गया है एवं कन्या उमावि मे कन्या प्रावि व मावि को मर्ज किया  गया था इस प्रकार एक ही मैदान में संचालित विद्यालयों में बालकों का प्रवेश द्वार मेन रोड से एवं कन्या विद्यालय का प्रवेश द्वार बरोठीया रोड से होता है जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन एवं परियोजना समन्वयक माध्यमिक शिक्षा मिशन द्वारा मौखिक रुप से बालक एवं कन्या विद्यालय को अलग-अलग एकिकृत शाला बनाया गया है व अभी तक अलग अलग ही संचालित हो रहे हैं

एजुकेशन पोर्टल पर विगत जुलाई में जारी सूची में रविंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकडौन को एकीकृत शाला बनाकर कन्या उमावि माकडौन को एकीकृत शाला की सूची से हटा दिया गया है

जहां माकडौन को तहसील का दर्जा दिया गया है और दूसरी और कन्या शाला को बालक उमावि में मर्ज कर के पूर्व में दी गई सौगातो को वापस ले रहे हैं उपरोक्त आरोप पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकिशोर पालीवाल द्वारा लगाया गया है व शासन से इस ओर ध्यान देकर पुरानी व्यवस्था ही लागू रहे अन्यथा जन आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा

...इनका कहना है...
पुरानी व्यवस्था ही बहाल रहेगी रविंद्र उच्चतर माध्यमिक व कन्या उच्चतर माध्यमिक माकडौन में दोनों शालाएं अलग अलग ही लगेंगे वही बात एजुकेशन पोर्टल की है तो पोर्टल पर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकडौन को भी अपडेट करने का प्रयास किया जा रहा है
( रमा नाहटे जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन )

Sk न्यूज नेटवर्क तराना से
सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ