स्वच्छाग्राही संगठन द्वारा जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सोपा गया
तराना :- उज्जैन जिले के सवच्छाग्राहीयो द्वारा शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन को ज्ञापन सोपा जिसमें स्वच्छाग्राहीयों द्वारा बताया गया कि वह स्वच्छ भारत मिशन में कई सालों से कार्यरत है एवं ग्राम पंचायत के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं शासन के द्वारा ग्राम पंचायतो को पत्र के माध्यम से आदेशित किया था की सभी स्वच्छाग्राहीयों को मनरेगा में मैट के तौर पर लगाया जाए मगर ग्राम पंचायत के अधिकारियों द्वारा अभी तक स्वच्छाग्राहीयों को ना तो किसी प्रकार का मानदेय दिया गया और ना ही उन्हें अभी तक मेट के तौर पर लगाया गया, इस विषय में आज उज्जैन जिले के 06 जनपदों से स्वच्छाग्रही संगठन एवं सभी स्वच्छाग्राहीयों द्वारा जिला पंचायत सीईओ को पूर्व आदेश की कॉपी सहित ज्ञापन सौंपा एवं स्वच्छाग्राहीयो को नियमित मानदेय दीये जाने की मांग रखी इस अवसर पर स्वच्छाग्राही संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र परिहार , सचिव आकाश परमार मुंजाखेड़ी , उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह , विष्णु प्रताप , करण चौधरी , तराना से भगवान सिंह झलारा , गुलाबसिंह सामानेरा , नागेश्वर , गोविंद राठोर , बड़नगर से राकेश गोयल , वीरेंद्र पंड्या , सुंदरलाल सोलंकी , घटिया से कमल सिंह राठौर, कुलदीप पांचाल , भंवरलाल भाटी , लखन बनिहार आदि स्वच्छाग्रही शामिल हुए
Sk न्यूज नेटवर्क तराना से
सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

0 टिप्पणियाँ