Ticker

6/recent/ticker-posts

8 मोटर सायकल, 6 बोलेरो, 3 डम्पर कुल कीमत 73 लाख राजसात, 1.25 लाख की अवैध मदिरा, 10.50 लाख के 35 गोवंश राजसात, अवैध मुरम उत्खनन पर 2 करोड़ 90 लाख का अर्थदण्ड

 8 मोटर सायकल, 6 बोलेरो, 3 डम्पर कुल कीमत 73 लाख राजसात, 1.25 लाख की अवैध मदिरा, 10.50 लाख के 35 गोवंश राजसात, अवैध मुरम उत्खनन पर 2 करोड़ 90 लाख का अर्थदण्ड



 उज्जैन 22 फरवरी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर विभिन्न माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस तारतम्य में एडीएम श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अपने यहां चल रहे विभिन्न प्रकरणों में आवश्यक सुनवाई कर 8 मोटर सायकल, 6 बोलेरो, 3 डम्पर कुल कीमत 73 लाख राजसात करने, 1.25 लाख की अवैध मदिरा, 10.50 लाख के 35 गोवंश राजसात, अवैध मुरम उत्खनन पर 2 करोड़ 90 लाख का अर्थदण्ड करने के आदेश जारी कर दिये हैं। 


 एडीएम ने मप्र आबकारी अधिनियम-1995 की धारा 47क के तहत आठ प्रकरणों का निराकरण करते हुए आठ मोटर सायकल मूल्य लगभग चार लाख रुपये अवैध मदिरा मूल्य लगभग एक लाख 25 हजार रुपये को राजसात करने के आदेश जारी कर दिये हैं। इसी तरह मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम-2004 के तहत छह प्रकरणों का निराकरण कर छह बोलेरो पिकअप वाहन मूल्य 24 लाख रुपये एवं 35 गोवंश मूल्य लगभग 10 लाख 50 हजार रुपये राजसात कर लिये हैं।


 मप्र गौण खनिज नियम 1996 के प्रावधानों के तहत अनावेदक आरोपी मेसर्स सोराठिया वेलजी रत्ना एण्ड कंपनी वड़ोदरा द्वारा खाचरौद तहसील अन्तर्गत ग्राम भैंसोला स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 510/1 पर अवैध खनिज मुरम का उत्खनन करने पर दो करोड़ 16 लाख का अर्थदण्ड तथा दो डम्पर जिनका मूल्य 30 लाख रुपये है, को जप्त करने के आदेश जारी किये हैं। इसी कंपनी पर खाचरौद में एक अन्य सर्वे नम्बर पर अवैध खनन करने के लिये 73 लाख 74 हजार रुपये का अर्थदण्ड एवं एक डम्पर जिसका मूल्य 15 लाख रुपये है, को शासन पक्ष में राजसात करने के आदेश जारी किये हैं। जप्तशुदा सभी डम्पर की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सम्बन्धित नगर पालिका को वाहन की सुपुर्दगी प्रदान कर दी गई है। आरोपित अर्थदण्ड की राशि निर्धारित समयावधि में जमा न करने पर त्रुटिकर्ताओं के विरूद्ध आरआरसी जारी कर उनकी चल-अचल सम्पत्ति कुर्क कर राशि वसूल करने की कार्यवाही की जायेगी।


क्रमांक 0594     एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ