सिंहदेवला में भागवत कथा का आयोजन:मानस क्रांति मंच जलवा के सदस्य शामिल हुए
एसके न्यूज़ नेटवर्क उज्जैन- मानस विचार क्रांति मंच ग्राम जलवा के संचालक कुंवर भगवान सिंह सोलंकी एवं ग्राम के ही भागवत प्रेमी , महेश चंद्र व्यास , ठाकुर रामसिंह सेठ , राजेश जाट, पुष्कर लाल जाट, पण्डित सुशील व्यास, पंडित ओमप्रकाश रावल महेंद्र सिंह मुकाती, संतोष राठौर ,ठाकुर रामसिंह गढ़ी, हाकम सिंह ठाकुर , मानस विचार क्रांति मंच जलवा के संचालक कुंवर भगवान सिंह सोलंकी , महिदपुर तहसील के ग्राम सिंहदेवला में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवे दिन कि कथा में सम्मिलित हुए । व्यास मंच पर भागवत ग्रंथ का सभी सदस्यों ने पूजन अर्चन किया तथा पण्डित जी से आशीर्वाद प्राप्त किया । पश्चात कथा व्यास पण्डित श्री संतोष जी व्यास का सदस्यों द्वारा मालवा कि परंपरानुसार पगड़ी बांध कर , तथा पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर आयोजन समिति ग्राम सिंहदेवला के द्वारा सभी सदस्यों का , अंग वस्त्र प्रदान कर आत्मीय सम्मान किया गया । इस अवसर पर व्यास मंच के आदेशानुसार कथा मंच से उपस्थित श्रोताओं को मानस विचार क्रांति मंच ग्राम जलवा के संचालक कुंवर भगवान सिंह सोलंकी द्वारा संबोधित करते हुए , संतों एवं शास्त्रों के उपदेशों को जीवन में आत्मसात् कर , समाज धर्म और संस्कृति को मजबूत बनाए रखने, एवं सामाजिक कुरीतियों का त्याग , तथा बेटियों के स्वाभिमान कि रक्षा का आव्हान किया । वहीं आज गोवर्धन पूजा के महत्व को समझाते हुए , पण्डित श्री संतोष जी व्यास ने प्रकृति प्रेम व उसके रक्षण के लिए व्यक्ति को हमेशा तत्पर रहने का संदेश प्रदान किया ।।
(@sureshdabi-9111283602)

0 टिप्पणियाँ